मूर्तियों-स्मारकों पर राजनीति

Jul 29th, 2009 | By admin | Category: Know About The BSP

उत्तर प्रदेश में बसपा सरकार द्वारा सरकारी धन से दलितों और बहुजन नेताओं के नाम पर बनने वालों स्मारकों, पार्र्को और मूर्तियों पर बहस दलगत आग्रहों से प्रेरित और पूर्वाग्रहों से ग्रस्त है। सवर्ण जाति का प्रत्येक स्तंभकार उत्तर प्रदेश सरकार को नसीहतें दे रहा है। तथाकथित नैतिकतावादियों की दलील है कि सरकार करदाताओं के पैसे को बर्बाद कर रही है।

कोई यह कैसे कह सकता है यह करदाताओं के पैसे की बर्बादी है? ऐसा व्यक्ति ही यह कह सकता है जो ज्योतिबा फुले, शाहूजी महाराज, बाबासाहब अंबेडकर और कांशीराम जैसे नेताओं को पसंद न करता हो, जिनके नाम पर इन स्मारकों और मूर्तियों का निर्माण हो रहा है। यह इसलिए हो सकता है कि स्कूली ज्ञान में इन विभूतियों के बारे में कभी बताया ही नहीं गया है। महापुरुषों की श्रेणी में महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, रबींद्रनाथ टैगोर, वल्लभभाई पटेल और इंदिरा गांधी आदि के नाम ही लिए जाते रहे हैं। अगर उत्तर प्रदेश सरकार ने इनके नामों पर ये स्मारक बनवाए होते तो इसे कभी धन की बर्बादी नहीं कहा जाता। इसलिए अगर दलित और बहुजन नेताओं द्वारा समाज के कमजोर वर्गो को ऊपर उठाने के संबंध में दिए गए योगदान का लोगों को एहसास होता तो इसे धन की बर्बादी नहीं कहा जाता।

समाज को यह भलीभांति समझना चाहिए कि जब बसपा ने चुनाव लड़ा था तो अपनी विचारधारा साफ कर दी थी। बसपा नेतृत्व ने स्पष्ट कर दिया था कि वह सामाजिक सुधारवादियों जैसे ज्योतिबा फुले, नारायण गुरु, छत्रपति शाहूजी, बाबासाहब अंबेडकर के रास्ते पर चलेगी और सत्ता में आने पर इनका मान-सम्मान करेगी। दूसरे, यदि उत्तर प्रदेश सरकार समाज के ढाई हजार साल से उपेक्षित और वंचित वर्ग को सम्मानजनक दर्जा देने के लिए दो हजार करोड़ रुपये खर्च करती ही है, तो यह बड़ा सस्ता सौदा है। तब क्या होता, जब दलित तथाकथित उच्च जातियों द्वारा सदियों से किए जा रहे शोषण का हिसाब मांगते? इन मूर्तियों और पार्र्को की स्थापना को राष्ट्र की सेवा कहा जाना चाहिए, क्योंकि बसपा सरकार अब तक की राष्ट्रीय और राज्य सरकारों द्वारा दलित और बहुजन नेताओं को सम्मान न देने की गलतियों को सुधार रही है।

यह बहस बनावटी है, क्योंकि तथाकथित अंतरात्मा के रखवालों ने लखनऊ में होने वाले निर्माण कार्र्यो को निशाना बनाया है, जबकि दुर्भावनावश उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जाने वाले विकास कार्यक्रमों और नीतियों की अनदेखी की है। उदाहरण के लिए 1995 से, जब पहली बसपा सरकार का गठन हुआ था, गांवों के विकास के लिए अंबेडकर ग्राम विकास योजना चलाई जा रही है। इसके तहत सरकार ने वंचित समुदायों को हजारों एकड़ जमीन दी है। कांशीराम शहरी विकास योजना के तहत इसने शहरी युवाओं को अपना काम शुरू करने के लिए प्लाट दिए हैं। हाल ही में सरकार ने पांच लाख तक के निर्माण कार्यो में आरक्षण का प्रावधान किया है। ये उदाहरण इस बिंदु को स्पष्ट करने के लिए काफी हैं।

दलितों को विकास और आर्थिक प्रगति के मायने समझने चाहिए। जरूरी नहीं है कि आर्थिक विकास विद्यमान सामाजिक, राजनीतिक, पंथिक और शैक्षिक ढांचे को तोड़ पाए। सत्तारूढ़ वर्ग के मूल्य आर्थिक विकास में परिवर्तन नहीं लाते। सत्तारूढ़ प्रबुद्ध तबका शोषणकारी सामाजिक और राजनीतिक ढांचे को बचाए रखता है। आधुनिक संस्थान जिनमें न्यायपालिका, नौकरशाही, विश्वविद्यालय, उद्योग और मीडिया शामिल हैं, उच्च जातियों का पक्षधर है। उदाहरण के लिए आजादी के चार दशक बाद तक दलित अर्थव्यवस्था के हाशिये पर रहे।

1990 के बाद वैश्वीकरण के दौरान 26 करोड़ दलितों की हालत और भी बदतर हो गई। एक और पहलू यह है कि उच्च वर्ग हमेशा विकास के पक्ष में नहीं होता। वास्तव में, उन्होंने विकास के मुकाबले स्वतंत्रता को तरजीह दी। इसीलिए उन्होंने ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता की मांग की, जबकि अंग्रेज देश का विकास कर रहे थे। अब दलित भी स्वतंत्रता की मांग कर रहे हैं तो लोग दलितों पर आर्थिक विकास क्यों थोप रहे हैं? यहां दलितों को विकास और सामाजिक रूपांतरण के बीच भेद समझना चाहिए। दलित केवल आर्थिक विकास नहीं चाहते, जिसमें उनकी कोई हिस्सेदारी न हो। दलित सामाजिक रूपांतरण चाहते हैं, जो समाज के विद्यमान सत्ता ढांचे को तोड़ दे और दलितों को उनके अधिकार दे। इसके लिए समानांतर वर्णक्रम, समानांतर विचार प्रक्रिया और प्रतीकों की रचना आवश्यक है, जो अपने वर्तमान स्वरूप से अलग हो और जिन्हें दलितों से जोड़ा जा सके। इसलिए जाति में बंटे समाज में स्मारकों, मूर्तियों और पार्र्को के रूप में प्रतीक सामाजिक रूपांतरण के लिए बेहद अहम हो जाते हैं। महापुरुषों की ये मूर्तियां और पार्क वंचित समुदाय के स्मृति पटल पर हमेशा के लिए अंकित हो जाएंगे, क्योंकि इन समुदायों के पास ऐसा कुछ भी नहीं है, जिसे अपना कहा जा सके। इसलिए अगर दलित स्थायी परिवर्तन चाहते हैं, तो उन्हें आर्थिक विकास के बजाय सामाजिक रूपांतरण से गुजरना होगा।

आखिर में, स्मारकों की निंदा दो कारणों से गैर बहुजनों की गहरी कुंठा को भी जाहिर करती है। पहला कारण यह है कि उनका शोषणकारी, सामंतवादी और पदानुक्रमित सामाजिक ढांचा उभरते लोकतंत्र के दबाव में चरमरा रहा है। वे यह बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं कि कल तक दलित बस्तियों और माहरवाड़ा में रहने वाले दलित अब शहर के बीचोबीच बस रहे हैं और पूरी ताकत लगाने के बाद भी वे उन्हें रोक पाने में कामयाब नहीं हो रहे हैं। दूसरे, उनमें यह भय समा गया है कि इस प्रकार की लोकतांत्रिक सरकारें ऐसी मूर्तियों और स्मारकों की स्थापना कर रही हैं जो उनके मनोबल को तोड़ने का काम करते हैं। इसलिए दलितों और बहुजनों के ये स्मारक, पार्क और मूर्तियां दलितों में अपना स्थान हासिल करने की अंत:चेतना जगाने के प्रतीक हैं। साथ ही ये समाज में जनता के स्थान का लोकतांत्रीकरण भी करते हैं।

[विवेक कुमार : लेखक जेएनयू में प्राध्यापक हैं]
Reference Jagran.com

9 comments
Leave a comment »

  1. I THINK WHATEVER ABOVE MENTIONED IS JUSTIFIED BUT I TRULY BELIEVE SHE SHOULDN’T ERECT THAT MUCH OF HER STATUES AS YOU KNOW OUR PARTY’S EVERY STEP IS ON TARGET OF OTHERS AND BY DOING THIS WE ARE PROVIDING THEM ONE MORE CHANCE TO AME US .
    THANKYOU.

    JAI BHIM JAI PRABUDDH BAHARAT
    FROM VIVEK RAO BAHUJAN SAMAJ PARTY JINDABAD

  2. jab maharastra mein congress gov aee thi to un hone kaha ki ham shivaji smarak banvaengeto aur party kah rahi hai ki panch sal ho gae kyon nahi banvaya vahi jaha behen mayawati ji jab dalit leader ke smarak banvati hai to un ka kehna hota hai is se paise barbad hote hai jangal nast hote hai is desh mein manuvad abhi puri tarah hai jo hame jine nahi dega

  3. Most of the comments are against the CM Mayawati on connect.com.in website. It is obvious, because who are giving these remarks, they do not belongs to Dalits or poor community and mostly Dalits or poors people d`nt use computers. She is not a shroud leader like others. she says those things, which she can do. She always talk from her heart. She begun various schemes for Poors or Dalits people in UP. On the other hand everyone are unhappy on erecting the Dalit`s leader statue, Why they are zipped their voice on other leader statue which erected by leading parties in different parts of India after spending the billions of rupees. Because they belongs to them. Now nobody can spilt us by air the false statements. At last we are with Mayawati till death. Twitter com/RisingDalits

  4. Won the 9 seats out of 11 in by-polls is prove that she is the efficent Cheif Minister of UP. Now the Media should leave the matter of erecting Statues such as had neglected when the leading parties were doing the same thing. Whatever other says we should ignore them and concentrate to unite our people. First and foremost step is to get education. Because a educated person can judge better which are good or bad things or leaders. Why the centre ruling party do not improving the education system of india from 62 years ? Because they d`nt want poor people to gain education, if they become educated and improve their knowledge. consequenly get aware about their rights and know the evil doing and corrupt- damaging policies of government and will never vote for them.

  5. आज कल हाथी चुनाव चिन्ह को लेकर लोग ज़हीत याचकाय दायर कर रहे है. साइकल और हाथ के खिलाफ क्यूँ नही कर रहे है हाथ लेखार सब गुम्ते है सबके हाथ ही काट जाने चाहिए सब साइकल चलते है उस पर बैन लगना चाहिए क्यूंकी वो सब चुनाव चिंग का ग़लत प्रचार कर रहे है मिसयूज़ कर रहे है.मंदिरो के बाहर और बड़े बड़े धार्मिक कामो मे हाथी को स्वागत के रूप में पेस किया जाता है. अंबेडकर स्मारक में भी हाथियों का प्रयोग स्वागत के रूप मई किया गया है जिसमे हाथियों की ज़्ड ओपर की ओर है जबकि चुनाव चिन्ह मे नीचे की ओर है इतने जल्दी सबको चुनाव चिन्ह सताने लगा है. हाथ और साइकल के चुनाव चिन्ह एकदम कॉपी है उनके ग़लत प्रचार प्र बैन लगना चाहिए. दोनो के चुनाव चिंग ज़ॅप्ट होने चाहिए.

  6. hi
    i am atul this is the frist time i am here so NAMASTE TO ALL OF YOU. I AM VERY MUCH INTERRESTED IN BSP AND I AM A BIG FAN OF BAHEN JI . I BELONGS TO A SMALL VILLAGE AND NOW I AM IN DELHI FOR MY GRADUATION.
    MAI SURJITPAL SE BILKUL SAHMAT HUN. WE ARE ALWAYS WITH BAHAN JI. BUT U KNOW IT IS FUNNY THING THAT LOTS OF PPL GIVES COMMENT TO BAHEN JI .AND THEY ARE THOSE PEOPLE WHO DONT KNOW LOTS ABOUT HIS/HER RELATIVES. AB TO AAP SAMJH SAKTE HAIN KI UNKO KYA JAANKARI HOGI . I THINK U SHOULD NEGLECT THOSE PEOPLES AND DONT WAIST UR ENERGY . HUMAARE OLOG GROUND LEVEL SE HAIN TO INTERNET PE COMMENT KARNE KA KOE FAYEDA NAHI HAI.AUR JO LOG INTERNET USE KARTE HAN THOSE PPL KNOWS EVERY THING ABOUT BAHAN JI AND BSP. AAPKO PATA HAI I DONT CONSIDER S.P. AS A NATIONAL PARTY COS THIS IS WORST PARTY , MAIN TO BAS CONGRESS SE COMPAIR KARTA HUN.AUR CONGRESS BAHUT PEECHE HAI HAI AS COMPAIR TO BSP BECOUSE CONGRESS NE 50 YEARS MEN JO NAHI KAR PAAYI BAHEN JI NE 5 YR MEN KAR DIKHAYA. MAIN AKSAR TV PE DEKHTA HUN RAHUL GANDHI KAFI INTERRESTED HAIN UP MEN DALIT VOTE PE. BUT DALIT ACCHI TARAH SE JANT HAIN KI UP MEN CONGRESS KA RAJ LAGBHAG 35 YEAR TAK RAHA HAI .BUT UNHONE KUCH NAHI KIYA NOT ONLY FOR DALIT BUT ALSO FOR FORWORD PPL AND ALSO OBCS. AUR AAJ FIR SE VOTE KI UMMEED KARTE HAI.
    MAI BAS BAHEN JI SE YE EXPECT KARUNGA KI VO UN PRIMARY TEACHERS PE THODA THIGHT HON . KYON KI LOTS OF DALIT STUDENT PRIMARY MEN PADHTE HAI AUR PRIMARY EDUCATION KAAFI MAYANE RAKHTI HAI NEXT LEVEL KI EDUCATION K LIYE . I THINK PRIMARY TEACHERS ARE CAPEBLE TO DO SO . BUT THEY CANT DO BECOUSE HUMAARI SARKAAR NE UNHEN RECCRUTE TO KAR DIYA HAI AUR ACCHI PAY BHI DE RAHI HAI BUT VO APNA KAAM NAHI ACCHI TARAH SE KARTE HAIN . SO I REQUEST THAT HUMARA FUTURE PRIMARY SE DESIDE HOTA HAI .SO PLZ PLZ PAY ATTENTION HERE. THANKS ….
    AND JAI BHEEM NAMO BUDDHAY….

  7. ME AAP KO IS LEKH KE LIYE DHANYAVAAD
    AAP NE JO BHI LIKHA AHI VO SAHI HAI, VO LOG HI IN ISMARKO PAR UNGLI UTHA RAHE HAI JO DALITO KE BERI HAI, MAYAVATI JI AGAR 2 PARK BANVA DE TO IN LOGON KO DARD HOTA HAI, LEKIN YE LOG PICHHLE 60 SAAL SE LAGATAR JANTA KE PASE SE JO MAJE LOOT RAHE HAI USKA HISAAB KIYO NAHI DETE, HAMARE DESH ME HAJARON LAKHO PARKON, RODON,ISMARKO AADI KE NAAM GANDHI, NEHRU,RAJIV,INDRA, AADI KE NAAM PAR HAI, KIYA DESH ME SERF YE HI LOG HAI, UN DALITON KO KOI KOYO YAAD NAHI KARTA JINHONE APNE KHUN PASINE SE IS DESH KO SICHA HAI, ASLI SATAA KE HAK DAAR VO HI LOG HAI JO SARI UMR MATI SE JUDE RAHE OR AAJ BHI JUDE HAI,
    AGAR MAYAVATI JI NE DALITO KE NAAM PAR 1 ISMARK BANA DIYA TO YE LOG UN KE PICHHE PAD GAYE, IS SE PATA CHALTA HAI KI YE LOG AAJ BHI DALITO KO USI NAJAR SE DEKH TE HAI JISSE 2000 SALON SE DEKH TE AYE HAI,

  8. hum in saari ghatnao se kam se kam itna to jaan chuke hai ki,jab ek dalit chief minister(su shri Mayawati ji) ko apni janata ke kaam karne par ye sawarn itna bawal karte hai to ,ek simple dalit ke saath ye log kaisa vartav karte hoge ,saayad hum sab bahut acchi tarah se jante hai…sawarn apne aap ko chahe kitana bhi kah de ki unki mansikata bhed bhaav ki nahi hai,hame vishwas hi nahi hota hai,,ye sab bhed bhaav hi to hai,ghrana hi to hai, ki hamare masiha ke naam par ek park bardast nahi hota,,tab sawarno ko dalit ka paisa dikhne lagata hai,paryavarn yaad aata hai,hariyaali yaad aati hai,,aur jab ye apne liye bade bade pratisthan banate hai tab dalit ka paisa,mehanat,majduri sawarno ko nahi yaad aata hai.
    aaj hamari sabse badi dushman congres hai,,lekin ab hum sab isko ukhad phekenge,kyu ki ab dalit jaag chuka hai aur jo nahi jaga hai use jaga denge aur sirf uttar pradesh me hi nahi pure desh me apne masiha ,bhagwan ke naam park aur pratishthan banayenge…………

  9. aaj bhe bharat me log manuvadi mansikta se nikal nahi paaye h, or ya ho halla matr sirf es karan se h kyoki pichle bharat k hajaro saal k itihas me kisi ne bhe vishw me itne bade pemane par, dalito k lea ya kahe nachle varg k lea itne bade pemane par nirman kary nahi kiya h, agr kiya h to wah bhe matr BSP sarkar ne, or ye manuvadi eslea ho halla macha rahe h kyoki waha kisi bhe Hindu ya kahe sawarn devi devta ya mahapurush ke murti nahi nahi h, es sare ho halle ko shant karna ho to matr ek bade hindu ya sawarn devi devta ya mahapurush ke murti laga do to sabhi shant ho jayeng, kyoki unhe lagega ke partyaksh rup se hamne unki gulami swikar kar le h, or ham sawarno k aadhiunj aa gae h, pichle hajaro sal ka itihas maurtiyo se he sambandhit raha h par wo sabhi matr ek varg ka partinidhitv karte h, or mera virodhkisi devi devta se nahi balki ek manuvadi mansikta se h,
    Gae ke mutr or gobar ko pavitr mankar pujne wale ye log aaj en murtiyo ko lekar jo bhe halla mach rahe h, yah matr unki tuchh mansikta or aasurksha ke bhawna ko darshata h, unke man me yah bhe asuraksh h ke agar dalito k aapne smark ban jayenge to jo mandiro me karodo ka chadava chadta h unka marg na parivartit ho jaega,
    satya gautam

Leave Comment

You must be logged in to post a comment.